निकायों में संविदा नियुक्ति पर प्रतिबंध की मांग को लेकर महासंघ करेगा आंदोलन

निकायों में संविदा नियुक्ति पर प्रतिबंध की मांग को लेकर महासंघ करेगा आंदोलन



भिलाईनगर 14 अप्रैल। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति का बैठक में निकायो में संविदा नियुक्ति पर प्रतिबंध, शेष बचे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के नियमितिकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओ पर विचार कर आंदोलन का निर्णय लिया गया।


महासंघ के महामंत्री शरद दुबे ने जारी बयान में बताया कि स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पंचवटी गेट हाऊस कोरबा में आहुत किया गया। बैठक में भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा प्रदेश महासंघ का त्र्यवार्षिक अधिवेशन दुर्ग में जून माह में आयोजित किये जाने का संकल्प पारित किया गया. इसी प्रकार प्रदेश के निकाय में व्याप्त कर्मचारियों की समस्याओ पर चर्चा कर निकायो में शेष बचे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किये जाने, वर्ष 2008 में नियमित किये गये कर्मचारियों के दैनिक वेतनभोगी के सेवा काल को जोड कर पेंशन काल का गणना किये जाने, ठेका प्रथा समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारी को नियमित किये जाने, निकायो में संविदा नियुक्ति प्रतिबंधित किये जाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में संगठन विस्तार तथा सदस्या पर भी गंभीर चर्चा किया गया.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी, शरद दुबे, अरूण मिश्रा, विप्णु चन्द्राकर, रामवृक्ष यादव, दुर्गेश गुप्ता, रामावतार साहू, अनिल सिंह, संजय मिश्रा, शशिकान्त यादव, ईश्वर वर्मा, कृष्णा देशमुख, शांति सोनी, रामकृष्ण सोनी, सहित भिलाई, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-3 चरोदा, तथा अन्य निकायो के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल रहें।