सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 मई। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला सामने आया है। प्रेमी और प्रेमिका स्कूटी से शादी करने कोर्ट पहुंचे तभी पीछे से प्रेमिका के परिजन भी वहां पहुंच गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों पर पकड़कर थाने ले आई है।
आपको बता दें कि मेरठ के कमिश्नर ऑफिस के सामने आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि एक युवती घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी करने स्कूटी से कोर्ट पहुंच रही थी। युवती के परिजन भी उसे ढूंढते हुए कोर्ट के बाहर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दी। कोर्ट के मेन गेट पर हंगामा होते देख यहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। कोर्ट के मेन गेट पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रेमी जितेंद्र घड़ी बनाने का काम करता है और युवती भी उसी के साथ काम करती थी। इस दौरान दोनों का प्रेम संबंध हो गए और दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी जितेंद्र पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। अपनी पत्नी को छोड़कर वह अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने आज कमिश्नर ऑफिस पहुंचा था। युवती के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र बहला फुसलाकर उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। काफी देर तक कमिश्नर ऑफिस के बाहर ड्रामा चलता रहा। इस बीच जितेंद्र की पहली पत्नी अपने बच्चे को लेकर वहां पहुंची और उसने भी वहां जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की है। इस मामले में क्षेत्र अधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूटी पर प्रेमिका को बैठा कोर्ट में शादी करने पहुंचा एक बच्चे का पिता 🛑 मेन गेट पर हुआ हंगामा 🛑 परिजन पहुंचे और जमकर की पिटाई 🛑 सभी को पुलिस पकड़ कर लाई है थाना

