भिलाई नगर 1 फरवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल में 31 जनवरी 2025 को द्वितीय पाली में ठेका श्रमिक ओमप्रकाश की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से मिलकर उनके परिवार के एक सदस्य को भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थाई नौकरी देने की मांग की । जिस पर प्रबंधन सहमत होते हुए स्थाई नौकरी देने का ऑफर लेटर दिया। संयुक्त यूनियन ने ठेका कंपनी की ओर से 3 लाख रुपए सहयोग राशि एवं 10 लाख रुपए सामूहिक दुर्घटना बीमा नहीं होने के कारण चेक दिलावाया। आज पंचनामा करने के बाद सुपेला शास्त्री हॉस्पिटल के शवगृह में रखा गया है एवं कल पोस्टमार्टम के उपरांत दाह संस्कार किया जाएगा।
इस दौरान बीएमएस से चन्ना केसवलु वशिष्ठ वर्मा, सनी ईप्पन, इंटक से वंश बहादुर सिंह, अजय मार्टिन, शिव शंकर सिंह, ए जे संतोष, एच एम एस से हरिराम यादव, प्रमोद मिश्रा एटक से विनोद सोनी, विनय मिश्रा, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी लोइमू से अभिषेक यादव, रामेश्वर साहू, स्टील वर्क्स यूनियन से संजय गुप्ता इसके साथ ही हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन से योगेश सोनी एवं शांतनु मरकाम उपस्थित है।

