इस जिले की समीक्षा बैठक में नदारद रहे कार्यपालन अभियंता Suspend

इस जिले की समीक्षा बैठक में नदारद रहे कार्यपालन अभियंता Suspend


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 24 सितंबर। राजनांदगांव जिले की समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने पर पीडब्ल्यूडी के ईई एके चौहान को सस्पेंड कर दिया है।

बताया गया कि डिप्टी सीएम अरूण साव ने गत 2 तारीख को राजनांदगांव जिले के कार्यों की समीक्षा की थी।

बैठक में पीडब्ल्यूडी के ईई चौहान नदारद रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग प्रमुख ने चौहान के निलंबन की अनुशंसा की थी। आज आदेश जारी कर दिया गया है।