नेहरू नगर चौक पैदल पार कर रहे थे बुजुर्ग, ट्रक ने मारी ठोकर , इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

नेहरू नगर चौक पैदल पार कर रहे थे बुजुर्ग, ट्रक ने मारी ठोकर , इलाज के दौरान अस्पताल में मौत


भिलाई नगर 15 अक्टूबर । नेहरू नगर चौक पर पैदल रोड पार कर रहे बुजुर्ग को तेज गति से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया इस घटना की सूचना पर से सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।
सुपेला थाना के सहायक उपनिरीक्षक तेज राम नेताम ने बताया कि ट्रक क्रमाक एम0एच 34 बी0जेड-1894 के चालक जो रायपुर की ओर से दुर्ग की ओर जा रहा था । वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पैदल रोड क्रास करते समय मिल्खा सिह को सामने से ठोकर मार दिया जिससे काफी चोटे आई है जिसे ईलाज हेतू शासकीय अस्पताल दुर्ग ले गये है। परंतु इलाज के दौरान मिल्खा सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। उनके पुत्र एवं प्रार्थी ठाकुर सिंह बाबादीप नगर का निवासी है । दुर्घटना में उनके पिता को दोनो घुटने, कमर, सीना एवं सिर मे चोटे आई थी ईलाज के दौरान शाम करीबन 07-00 बजे मेरे पिता की मृत्यु हो गई। ठाकुर सिंह की रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।