🛑 6 साल से नई खुली थी दान पेटी, लाखों रुपए की चोरी की संभावना
भिलाईनगर, 15 दिसंबर। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत के नेहरु भवन रोड स्थित काली माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर अंदर रखी दान की राशि चोरी कर फरार हो गया। दान पेटी पिछले 5 – 6 साल से नहीं खोली गई थी।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपेला नेहरू रोड स्थित काली माता मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाते हुए उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंदिर समिति को उस समय हुई जब नियमित पूजा-अर्चना के लिए पंडित जी मंदिर खोलने पहुंचे, तो दान पेटी खुली और रुपये गायब पाए गए। इसके बाद तत्काल सुपेला थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। 6 साल से दान पेटी बंद था। दान पेटी में करीबन डेढ़ से दो लाख की राशि रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

