भिलाई दुर्ग के पेट्रोल पंप से डीजल चुराने वाला आरोपी निकला डॉक्टर, शासकीय अस्पताल में पदस्थ गर्लफ्रेंड को आइसक्रीम खिला कर बिना भुगतान किए हो चुका है फरार, भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


भिलाई दुर्ग के पेट्रोल पंप से डीजल चुराने वाला आरोपी निकला डॉक्टर, शासकीय अस्पताल में पदस्थ गर्लफ्रेंड को आइसक्रीम खिला कर बिना भुगतान किए हो चुका है फरार, भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई नगर 11 मई भिलाई दुर्ग शहर के कई पेट्रोल पंप से कार में डीजल करवा कर फरार होने वाले आरोपी को आज भिलाई नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी डॉ आंबेडकर अस्पताल मेकाहारा रायपुर में दंत चिकित्सक के पद पर पदस्थ है । पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप में डीजल लेने के बाद विक्रय भी किया करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी इतना ही नहीं बल्कि कई आइसक्रीम पार्लर में भी आइसक्रीम लेने के बाद बिना भुगतान किए फरार हुआ है।

गौरतलब हो कि दुर्ग भिलाई पेट्रोल पम्प डीलर वेल्फ़ेर एसोसिएशन ने नव नियुक्त ज़िला पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव  से मुलाक़ात विगत दिनों की थी। पिछले कुछ दिनो में एक सफ़ेद रंग की स्विफ़्ट कार चालक की रिपोर्ट मिली है। जो की शहर के विभिन्न पंपों में देर रात जा कर में डीज़ल ले कर भाग जाता है। स्विफ़्ट के चालक की तस्वीर संलग्न है एवं उसकी गाड़ी नम्बर जो कि CG07AY4284 विभिन्न पंपों के कैमरे में दर्ज हुई है। उक्त कार का नंबर के आधार पर परिवहन विभाग की वेबसाइट पर से जानकारी पीड़ित पंप संचालक के द्वारा एकत्रित की गई थी जिसमें उक्त वाहन का नंबर  एक बजाज पलसर के नाम से पंजीकृत पाया गया है। आज भिलाई नगर पुलिस के द्वारा आरोपी सानिध्य सिंह वैद्य पिता स्वर्गीय अनिल सिंह वैद्य 23 साल वह आज उसके गृह निवास ग्राम मचंदूर थाना उतई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विगत दिनों 4 पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करके फरार हो चुका है डीजल चोरी करने के बाद उन्हें कंटेनर में भरकर विक्रय किया करता था इसके पूर्व आरोपी अपनी महिला मित्रों को आइसक्रीम पार्लर ले जाकर आइसक्रीम खिलाने के बाद बिना भुगतान किए ही फरार हुआ करता था।

डॉ आंबेडकर अस्पताल मेकाहारा रायपुर में दंत चिकित्सक है आरोपी

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी सानिध्य सिंह वैद्य शासकीय डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल मेकाहारा में दंत चिकित्सक के पद पर पदस्थ है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा अंजोरा कॉलेज से डिग्री हासिल की है।