जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र को जिला प्रशासन ने किया सील, लाइसेंस निरस्त/निलंबित करने औषधि प्रशासन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

दुर्ग 25 अक्टूबर । जिला चिकित्सालय परिसर में स्थिति जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन के दल डॉ प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर, आस्था वर्मा, औषधि निरीक्षक, ब्रजराज सिंह,औषधि निरीक्षक  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जन औषधि केंद्र को सरकारी एजेंसी (BPPI) द्वारा अधिकृत जेनेरिक दवाईयां मांग के अनुरूप सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान दाल ने पाया कि फर्म में अधिकृत जेनेरिक दवाइयों के अलावा अन्य फार्मा कंपनियों की अधिक मूल्य की ब्रांडेड व जेनेरिक दवाईयां की बिक्री भी फर्म द्वारा की जा रही है।

इसके अतिरिक्त फर्म के पास दवाईयों का  खरीदी बिक्री का रिकॉर्ड भी नहीं था, बिल बुक भी नहीं पाई गई। एंटीबायोटिक दवाईयों के लेखा जोखा का रजिस्टर भी नहीं पाया गया, 

रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट भी निरीक्षण के समय नहीं पाया गया। उपरोक्त अनियमितताओं के कारण  दल ने जांच पूरी होने तक फर्म/दुकान को सील बंद किया गया।

जन औषधि केंद्र को सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि क्यों न फर्म का लाइसेंस निरस्त/निलंबित कर दिया जाए।

फर्म की अनिमितताओं की सूचना CMHO, सिविल सर्जन दुर्ग तथा  Bureau of Pharma PSUs of India (BPPI), रायपुर शाखा को भी दी गई।