स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी की प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त, भेजी गई शा.उ.मा.वि. जरवाय

<em>स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी की प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त, भेजी गई शा.उ.मा.वि. जरवाय</em>


भिलाई नगर 19 जनवरी । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी की प्राचार्य श्रीगती शीला फ्रांसिस की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। श्रीमती फ्रांसिस को शा. उ. मा. वि. जरवाय, वि.ख. धमधा में प्राचार्य पद पर पदस्थ कर दिया गया है।
आपको बता दे कि श्रीमती फ्रांसिस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी में प्राचार्य पद पर लंबे समय से कार्यरत थी। परंतु उनके कार्यशैली से असंतुष्ट लोगों के द्वारा लगातार शिकायती की जा रही थी। परिणाम स्वरूप आज शासन द्वारा उनकी प्रतिनियुक्ति को समाप्त करते हुए उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरवाय धमधा विकासखंड भेज दिया गया है।