सीजी न्यूज ऑनलाइन 23 दिसंबर । छत्तीसगढ़ में महापौर, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की तारीख तय हो गयी है। राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर को आरक्षण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया होगी।

10.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से महापौर का आरक्षण तय होगा। इसके बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 तक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक कार्यवाही होगी।

माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान जल्द ही हो सकता है।

