पुलिस वाली ननद और मां समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, प्रापर्टी हड़पने षड़यंत्र का जुर्म दर्ज, कोविड में पति की मौत बाद दाने दाने को मोहताज पीड़ित मां-बेटी पहुंची थाना

पुलिस वाली ननद और मां समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, प्रापर्टी हड़पने षड़यंत्र का जुर्म दर्ज, कोविड में पति की मौत बाद दाने दाने को मोहताज पीड़ित मां-बेटी पहुंची थाना


पुलिस वाली ननद और मां समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, प्रापर्टी हड़पने षड़यंत्र का जुर्म दर्ज,

कोविड में पति की मौत बाद दाने दाने को मोहताज पीड़ित मां-बेटी पहुंची थाना

भिलाई नगर, 23 अगस्त। कोविड 19 से पति की मृत्यु के उपरांत मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक रुप से मारपीट कर चारित्रिक लांछन लगाने वाली अवंती बाई चौक, टाटा नगर, कोहका भिलाई निवासी सास, पुलिस वाली ननद सहित दो अन्य ननदों के खिलाफ महिला थाना दुर्ग में धारा 34 और 498-ए के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। सास और ननद की प्रताड़ना से तंग बहू ने पुलिस से शिकायत की है कि घर का पानी कनेक्शन बंद कर उसे और उसकी बेटी को लगातार इसलिए परेशान किया जा रहा है कि दोनों घर छोड़ चले जाएं या मर जाएं ताकि प्रापर्टी से उनका हक समाप्त हो सके।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि प्रीति वासनिक (40 वर्ष) की शादी 28 जून 2006 को विकास वासनिक के साथ हुई थी। उनके दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री भव्या उत्पन्न हुई। प्रीति ने शिकायत की है कि शादी के बाद से सास धूरपता वासनिक तथा मेरी तीनो ननद सुषमा मेश्राम, संगीता गोदामकर और ममता साकरे पुलिस आरक्षक थाना सुपेला सभी मिलकर दहेज में फूटा लोटा भी लेकर नही आई कहकर लगातार ताने देते थे। कोविड संक्रमण के चलते पति की मौत बाद ससुराल वाले प्रीति तथा भव्या को घर से निकलने नही देते थे। पति जीवित थे तब बाजू वाले किराये के घर का 10 हजार मिलता रहा मगर पति के मृत्यु के बाद किराया का रूपया सास और ननद लेने लगी और उन्हें दाने दाने के लिए मोहताज कर दिया है। प्रीति ने बताया कि घर के बाहर से अन्दर आओ तो अन्दर से ताला बंद कर देते हैं और अन्दर से बाहर जाना चाहो तो बाहर से ताला बंद कर देते हैं और छत में भी ताला बंद कर दिये हैं ताकि छत में कपडा न सूखा सकूं। दो ननद की शादी हो चुकी है फिर भी वह दोनों ससुराल में न रहकर मायके में रह परेशान करती हैं। भव्या (15 वर्ष) को धमकाते है कि ज्यादा करेगी तो जान से मार देंगे। आरक्षक ननद ममता धमकाती है कि उसका कोई कुछ नही बिगाड सकता है। घर का बोर सूखने पर जब भव्य और प्रीति किराये के घर के पास पानी लेने लगे तो मेरी सास व तीनो ननद पानी लाने के लिए मना कर दिए। नया बोर करवा प्रीति के घर का पानी डिस्कनेक्ट कर दिए। उनकी प्रताड़ना व घरेलू हिंसा से तंग प्रीति ने जीवन रक्षा के लिए पुलिस से संरक्षण मांगा है। प्रीति का आरोप है कि सास और ननद मिल कर उसे और भव्या को घर से भगा सारी प्रापर्टी हथियाने लगातार षडयंत्र करते रही हैं। इनकी शिकायत में कई महीने प्रीति एक थाना से दूसरे थाना चक्कर लगती रही मगर सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक और महिला थाना में शिकायत की जिस पर आज अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।