प्रांतीय अधिवेशन की सफलता का श्रेय अग्रवाल सेवा समिति को : नेतराम
भिलाईनगर 5 दिसंबर । छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को 11:30 बजे अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार में हुई। बैठक में 14 वें प्रांतीय अधिवेशन एवं छठवें अग्र अलंकरण सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने प्रांतीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण सम्मान समारोह की सफलता का पूरा श्रेय अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं महासचिव रतन लाल अग्रवाल सहित समिति के सदस्यों को दी। बैठक में भविष्य में कार्यक्रम को और अधिक सुनियोजित बनाने की रूपरेखा तय की गई तथा सदस्य से कार्यक्रम को और अधिक बेहतर करने के लिए सुझाव मांगे गए। सदस्य बंसल ने मंच पर उपस्थित सदस्यों को फूल माला पहनाने के साथ-साथ दर्शक दीर्घा में उपस्थित सदस्यों को भी माला बनाने का सुझाव दिया। कुछ सदस्यों ने मंच पर प्रोटोकाल के आधार पर स्थान प्रदान करने का सुझाव दिया।

रोजगार कमेटी का गठन
बैठक में इस बात पर जबरदस्त चर्चा हुई की अग्रवाल समाज के सदस्य जो व्यापार करते हैं, समाज के सदस्यों को चाहिए कि उनसे सामान खरीदें ताकि जो कारोबार कर रहे हैं उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। बैठक में एक रोजगार कमेटी का गठन किया गया जो समाज के ऐसे लोगों की मदद करेंगे जो रोजगार प्रारंभ करना चाहते हैं।
विवाह योग्य युवक-युवती का रिकॉर्ड रखने का फैसला
बैठक में एक कमेटी बनाई गई है, सदस्य सुंदर बंसल ने बताया कि प्रत्येक रविवार को अग्रसेन भवन में विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा रखने का फैसला लिया गया है। इससे समाज के युवक-युवतियों की जानकारी मिलेगी तथा एक बेहतर रिश्ता बन सकेगा।
आज की बैठक में संतोष अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, राधेश्याम किर्तुका, गंगा अग्रवाल, पवन अग्रवाल ( मुन्ना), उमाशंकर अग्रवाल, विनोद तर्रा, पंकज किर्तुका, अशोक बंसल, सरला अग्रवाल, हेमलता मित्तल, संगीता अग्रवाल, शारदा सिंघानिया,,आशा अग्रवाल,, विनायक गर्ग,, योगेश अग्रवाल,,उमा अग्रवाल मौजूद रहे। मीटिंग का संचालन सचिव मनोज अग्रवाल ( दुर्ग) ने किया।

