बीएसपी की 70 करोड़ की बेशकीमती 21000 स्क्वायर फीट भूमि पर ठेकेदार ने कर रखा है कब्जा, भूमि मुक्त कराने प्रबंधन कर रहा कवायद


बीएसपी की 70 करोड़ की बेशकीमती 21000 स्क्वायर फीट भूमि पर ठेकेदार ने कर रखा है कब्जा, भूमि मुक्त कराने प्रबंधन कर रहा कवायद

भिलाई नगर 8 मई । बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जेधारी व ठेकेदार आई ए धास के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन के द्वारा खुर्सीपार थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। ठेकेदार परसों से बीएसपी की 21000 स्क्वायर फीट भूमि पर अवैधानिक रूप से का बीज है एवं इस भूमि पर उसके द्वारा उद्योग का संचालन किया जा रहा है।

बीएसपी प्रबंधन के द्वारा उक्त जमीन को मुक्त कराने के लिए संपदा न्यालय से पारित डिक्री के आधार पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 19 अप्रैल 2022 को 11.30 दोपहर को खुर्सीपार, जोन-2 स्थित बी एस पी के 21000 स्क्वायर फ़ीट भूमि पर आई ए धास द्वारा  किये गए अवैध कब्जा को विधि सम्मत तरीके से सील किया गया था।अवैध कब्जेधारी आई ए धास द्वारा अनाधिकृत रूप से जबरिया सील/ताला तोड़ कर भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि को  पुंन अपने कब्जे में लेकर फैक्ट्री का संचालन कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके  विरुद्ध संपदा न्यालय के आदेश  के आधार  पर खुर्सीपार थाने द्वारा अपराध दर्ज कर लिया गया है।

बताया जाता है कि आई ए धास भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेकेदार है तथा पिछले कई वर्षों से बी एस पी की जमीन पर अवैध कब्जा कर फैक्ट्री चला रहा था । जी ई रोड खुर्सीपार जोन -2 के इस जमीन का बाजार भाव लगभग सत्तर करोड़ रुपये है । खुर्सीपार थाने में बी एस पी नगर सेवा विभाग, आई आर विभाग, लॉ विभाग के अधिकारी समेत ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे ।