विद्युत विभाग में ठेका प्रथा खत्म करने ठेका कर्मचारी कल्याण संघ ने बनाई रणनीति, 26 को बैठक में लेंगे अहम फैसला
भिलाई नगर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ दुर्ग के तत्ववधान में दुर्ग जिला अध्यक्ष चुम्मन लाल साहू के मार्गदर्शन में जिला पदाधिकारियों की मीटिंग सिविल लाइन दुर्ग में सम्पन्न हुई जिसमें अनेक मुद्दों और जमीनी स्तर की लड़ाई लड़ने सभी ठेका कर्मचारियों ने मिलकर निर्णय लिया। बैठक में ठेका प्रथा बंद करने, कर्मचारी के ऊपर शोषण, स्थानांतरण, मानसिक प्रताड़ना, अत्याचार, धमकी भरा जवाब, ईएसआईसी, बोनस, समय पर पेमेंट न मिलना, ईपीएफ, कलेक्टोरेट रेट, सप्ताहिक अवकाश, रिलीवर नहीं देना, समान काम समान दाम नहीं मिलने की वजह ठेका प्रथा होने को माना गया। मिटिंग में संघ के द्वारा रणनीति बनाई गई है जिससे ठेका प्रथा समाप्त हो सके। आगामी मीटिंग 26 सितंबर को निश्चित की गयी जिसमें विद्युत विभाग के समस्त ठेका कर्मी कॉल सेंटर ऑपरेटर, फ़्यूज ऑफ कॉल, सब स्टेशन ऑपरेटर, मेंटेनेंस गैंग, कंप्यूटर ऑपरेटर ,htm मेंटेनेंस गैंग, जनरेशन और ट्रांसमिशन में कार्यरत सभी ठेका कर्मी को शामिल किया जायेगा। मीटिंग में महामंत्री राकेश पटेल, कोषाध्यक्ष अरुण साहू, उप कोषाध्यक्ष राजेश झा, उपाध्यक्ष परमेश्वर साहू, धन्नू शर्मा, चितरंजन देशमुख, मनोज कुमार, हुकेंद्र निषाद, सुखदेव जंघेल, खोवा राम, सचिव लीलाधर वर्मा, प्रवीण सिन्हा, जी शिवशंकर, मोहम्मद सरीक, सहसचिव पी ईश्वर राव, कोमल वर्मा, प्रवीण कुमार, यशवंत साहू
मीडिया प्रभारी उमाशंकर जांगड़े, यशवंत ठाकुर, कार्यकरिणी सदस्य संजय पटेल, तरुण साहू, टूम्मन यादव, लोकनाथ, नवीन कुमार, नेमेंद्र साहू, घनश्याम निर्मलकर, दिनेश इक्का, योगेश निषाद, कन्हैया दीप, अभय आहिर, रोहित कुमार उपस्थित थे।

