शहर के सराफा व्यापारी ने की खुदकुशी 🛑 सुबह घर से नाश्ता कर बाहर निकला और थोड़ी देर में घर लौट लगा ली फांसी 🛑 जांच में जुटी पुलिस

शहर के सराफा व्यापारी ने की खुदकुशी 🛑 सुबह घर से नाश्ता कर बाहर निकला और थोड़ी देर में घर लौट लगा ली फांसी 🛑 जांच में जुटी पुलिस



सीजी न्यूज आनलाईन, 24 मई। आज सुबह मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी के एक सराफा कारोबारी ने निजी कारणों के चलते फांसी लगा खुदकुशी कर लीहै। अचानक सराफा व्यापारी के उठाए इस जानलेवा कदम से परिवार के लोग सदमे में हैं। अंबागढ़ चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सराफा व्यापारी मनोज सोनी रोज की तरह सुबह घर से नाश्ता करने के बाद बाहर निकला। कुछ घंटों के बाद वापस लौटकर वह कमरे में चला गया। बंद कमरे में हलचल नहीं होने के बाद परिवार के सदस्यों ने उनको आवाज लगाई। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार के सदस्य दरवाजा तोडक़र कमरे में दाखिल हुए। कमरे में सराफा व्यापारी को फांसी के फंदे में लटका देखकर सभी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि 33 साल के मनोज सोनी पायल ज्वेलर्स के संचालक थे। उनका घर बजरंग चौक में स्थित है।
एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।