कुलाधिपति ने कृषि विवि में भर्तियों के साक्षात्कारों को स्थगित किया, कुलपति तलब

कुलाधिपति ने कृषि विवि में भर्तियों के साक्षात्कारों को स्थगित किया, कुलपति तलब


रायपुर, 9 सितंबर। कुलाधिपति ने कृषि विश्वविद्यालय में भर्तियों के आज से शुरू होने वाले साक्षात्कारों को स्थगित कर दिया है। कुलाधिपति ने कुलपति डा गिरीश चंदेल को तलब किया है। कल रात करीब 8 बजे कुलाधिपति कार्यालय ने विवि को पत्र भेजकर इंटरव्यू स्थगित करने कहा है। 10 सहायक प्राध्यापकों समेत करीब 70-80 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए ये साक्षात्कार होने थे। यह इंटरव्यू 22 सितंबर तक अलग अलग विषय वार होने थे।