भिलाई निगम के लापरवाह ड्राइवर ने डंपर घुसाया सेक्टर 2 स्थित घर के अंदर, गेट तोड़ा, शेड गिराया, कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा रामटेके परिवार, देखिए वीडियो

भिलाई निगम के लापरवाह ड्राइवर ने डंपर घुसाया सेक्टर 2 स्थित घर के अंदर, गेट तोड़ा, शेड गिराया, कार हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा रामटेके परिवार, देखिए वीडियो


भिलाई नगर 28 दिसंबर। अभी-अभी सेक्टर 2 मार्केट से कचरा उठाकर नगर पालिक निगम डंपर के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क एवेन्यू सी स्थित घर के अंदर घुसा दिया । ड्राइवर की इस लापरवाही के कारण गेट एवं शेड में खड़ी कार पर गिर गया । जिसके कारण कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि घर के अंदर रह रहे लोग बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस कर्मी कार्रवाई के लिए स्थल पर पहुंचे हैं।


बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर 2 एवेन्यू सी क्वार्टर नंबर 15 ए में बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मचारी नंदू रामटेके अपने परिवार के साथ निवासरत है। थोड़ी देर पहले ही नगर पालिक निगम भिलाई का डंपर क्रमांक सीजी 07 सी 8521 का चालक सेक्टर 2 मार्केट से कचरा उठाने के बाद वापसी के लिए गाड़ी को बैक कर रहा था।

परंतु लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण डंपर नंदू रामटेके के आवास के चारदीवारी का गेट तोड़ता हुआ कार शेड तक अंदर घुस गया पड़ोसी द्वारा शोर मचाए जाने पर रुका जिसके कारण नंदू रामटेके एवं उसका परिवार बाल-बाल बच गया ड्राइवर की इस लापरवाही के कारण गेट एवं शेड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। गेट एवं शेड का कुछ हिस्सा कार के ऊपर गिरा जिसके कारण कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।