सड़क पर दौड़ती कार आग के गोले में तब्दील, पावर हाउस ओवरब्रिज की घटना, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
भिलाई नगर 22 अगस्त । पावर हाउस ओवर ब्रिज पर पावर हाउस से बीएसपी की ओर जाते हुए सड़क पर दौड़ रही कार से आग की लपटें उठने लगी । देखते ही देखते कुछ ही पल में कार जलकर खाक हो गई कार का खुला हुआ दरवाजा देखने से प्रतीत होता है कि उस पर सवार व्यक्ति ने कूद कर अपनी जान बचाई होगी। दमकल वाहन के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जलती हुई कार पर पानी की बौछार कर आग को बुझाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात 8:00 बजे के लगभग पावर हाउस ओवर ब्रिज से एक कार गुजर रही थी और ब्रिज के ऊपर ही टाउनशिप क्षेत्र में प्रवेश करते ही सड़क पर दौड़ती हुई कार से अचानक आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पल भर में यह कार आग के गोले में तब्दील हो गई कुछ ही क्षण में कार जलकर खाक हो गई हालांकि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के वाहन ने पहुंचकर कार पर पानी की बौछार कर आग को बुझाया जब तक आंख को फायर ब्रिगेड की टीम बुझा पाती तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी कार के अंदर कोई भी दिखाई नहीं दिया। संभवत आग लगने पर उस पर सवार व्यक्ति कूदकर बाहर निकल गया होगा।
भट्टी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि इको स्पोर्ट्स कार थी इस आगजनी की घटना का कारण सड़क पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

