शादी के पांच महीने तक मांगते रहे कार, नहीं मिली तो घर से निकाला, पति जेठ जेठानी के खिलाफ जुर्म दर्ज

शादी के पांच महीने तक मांगते रहे कार, नहीं मिली तो घर से निकाला, पति जेठ जेठानी के खिलाफ जुर्म दर्ज


शादी के पांच महीने तक मांगते रहे कार, नहीं मिली तो घर से निकाला, पति जेठ जेठानी के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 26 अप्रैल। विवाह के पांच महीने के भीतर पति, जेठ और जेठानी ने नवब्याहता को घर से निकाल दिया है। ससुराल बनिया पारा से मायके सिरसाकला लौटी पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। काउंसलिंग के बाद भी जब बात नहीं बनी तो इस मामले में पति विमल देवांगन, जेठ मनीष देवांगन और जेठानी कुसुम के खिलाफ महिला थाना दुर्ग में धारा 498-ए और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ससुराल से निकाली गई पीड़िता 26 जनवरी से मायके सिरसाकला भिलाई-3 में माता पिता के साथ रह रही है। उसका विवाह 2 जुलाई 2021 को विमल देवांगन पिता स्व. पुखराज देवांगन निवासी बनियापारा दुर्ग के साथ सम्पन्न हुआ था। शादी में जेवर, सभी घरेलू आवश्यक सामान, एक स्कूटी उपहार स्वरूप दी गई। ब्याह के 4 दिन बाद पति विमल, जेठ मनीष देवांगन और जेठानी कुसुम सभी मिलकर महिला को दहेज में कुछ नहीं लाने का ताना देते हुए चैन व कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। नवब्याहता का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव उसका पति रोज शराब पीकर अन्य लड़कियों से फोन पर बातें करता व मारपीट करने लगा। जेठ-जेठानी विमल को हमेशा उसके खिलाफ भड़काते और वह मारपीट करता रहा। उसका कई बार गला भी दबा चुका है तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कार की मांग करता। जेठानी कुसुम और जेठ मनीष लगातार विमल को उकसाते थे। नवब्याहता ने पुलिस को बताया कि कुसुम और विमल के बीच अवैध संबंध हैं, एक बार देख लेने के बाद विरोध जाने पर घर की बात घर में रहे कहते हुए विमल ने उसे मारा और घर से निकाल दिया। शासकीय सेवक सास को बताने पर उसने भी कुछ नहीं किया। घर से निकाले जाने की खबर पर मायके वाले आए और नवब्याहता को भिलाई-3 लाए फिलहाल पीड़ित महिला एक निजी अस्पताल में काम कर जीवन यापन कर रही है।