सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 जनवरी। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वेडिंग शूट का वीडियो हर किसी के होश उड़ा रहा है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन रोमांटिक अंदाज में शादी के पोज देते नजर आ रहे हैं लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी दंग रह जाएंगे।
अक्सर शादी से पहले और बाद में कुछ लोग प्री वेडिंग शूट, तो कई पोस्ट वेडिंग शूट के जरिए अपने इस खास पल को और भी ज्यादा यादगार बना देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक अंदाज में शादी के पोज देते नजर आ रहे हैं लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। तेज से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल शादी के दौरान वेडिंग फोटो शूट कराता नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्मों की तरह दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर डांस करते हुए एक रोमांटिक पोज बनाना था। इसके लिए दुल्हन को कमर से पकड़ कर रखना था लेकिन एक-दूसरे में खोये दूल्हा और दुल्हन शायद कुछ रूल भूल जाते हैं, जिसका अंजाम उन्हें अगले ही पल भुगतना पड़ जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आखिर फ्रेम में दुल्हन दूल्हे के हाथ से छूट जाती है, जिसके चलते वो फ्लोर पर गिर जाती है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, इसके बाद दोनों से शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल यह वीडियो jaipur_preweddings शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि 5 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

