दुर्ग 27 अक्टूबर । शिवनाथ नदी के उरला एनीकट से आज एसडीआरएफ की टीम द्वारा युवक का शव बाहर निकाला गया । कल शाम से ही बिना बताए घर से निकला था । पुलिस ने बताया कि मृतक युवक आदतन नशेड़ी था । जेवरा सिरसा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
जेवरा सिरसा थाना प्रभारी मनीष सोरी ने बताया कि मृतक थानेन्द्र देवांगन पिता रमेश देवांगन उम्र 24 वर्ष शंकर नगर वार्ड नम्बर 12 दुर्ग का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि कल शाम को घर से 7:00 बजे बिना बताए निकला था जबकि रात 10:30 बजे तक शराब भट्टी में देखा गया था। आज सुबह 11:00 बजे के करीब शिवनाथ नदी स्थित उरला एनीकट मे देखा गया। तत्काल एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई । कंट्रोल से सूचना प्राप्त होने पर जेवरा सिरसा थाना अंतर्गत ग्राम बेलौदी शिवनाथ नदी एनीकट के लिए दुर्ग एसडीआरएफ टीम रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू किया एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया। एसडीआरएफ टीम मे दुर्ग राजू महानंद, दिलीप, हबीब खान
विनय यादव, हेमराज मरावी, राजेश यादव, दिनेश चंद्राकर, शकील खान शामिल थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक आदतन नशेड़ी था, संभावना है कि युवक के द्वारा आत्महत्या की गई हो।

