बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस विभाग की विश्रामगृह में मिला वृद्ध का शव, सड़ने के कारण आ रही थी बदबू, सीटू यूनियन ने व्यक्ति की हत्या की आशंका

बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस विभाग की विश्रामगृह में मिला वृद्ध का शव, सड़ने के कारण आ रही थी बदबू, सीटू यूनियन ने व्यक्ति की हत्या की आशंका


भिलाई नगर 03 जून । ब्लास्ट फर्नेस केंटीन के समीप स्थित विश्राम कक्ष में आज एक वृद्ध का शव मिला हैं। सीटू यूनियन ने कहा कि की कैंटीन कर्मचारी है जबकि कैंटीन संचालक के द्वारा कैंटीन कर्मचारी होने से इनकार किया जा रहा है। सीटू यूनियन के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है।
यूनियन सूत्रों के मुताबिक मृतक चन्द्र शेखर, उम्र -63 वर्ष लगभग, जो पहले वायर रॉड मिल में काम करता था। वहाँ से निकाल दिया गया था, तब से BF केंटीन में काम करता था, लेकिन केंटीन ठेकेदार केंटीन में काम नहीं करने व नहीं पहचानने का बात कर रहा हैं। मृत शरीर से स्मेल आ रहा हैं, जिसके कारण प्रतीत होता है कि वृद्धि की मृत्यु पूर्व हुई थी । इसकी जानकारी नहीं हो पाई हैं।
सीटू ने कई बार आगाह किया परंतु बीएसपी, और राज्य प्रशासन कुछ भी नही करना चाहता, यू ही लोगों की मौत होते रहेगी। सीटू ने आरोप लगाया कि ये दुर्घटना नहीं हत्या है प्रबंधन ओर पुलिस प्रशासन से मांग करने के बाद भी व्यवस्था सुधार नहीं हो रहा है।