दुर्ग 23 सितंबर । पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूजा करने घर से कल शाम को निकली नाबालिग किशोरी का शव एस.डी.आर.एफ दुर्ग की टीम द्वारा आज सुबह शीतल तालाब पद्मनाभपुर दुर्ग से निकल गया।
पद्मनाभपुर खाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव नहीं बताया कि मृतिका भावना सागर उर्फ बेबो पिता दिनेश सागर उम्र 15 वर्ष साकिन सिविल लाइन सर्वेंट क्वार्टर के पास घासीदास वार्ड 47 दुर्ग में अपने पिता के साथ रहती थी कल शाम को 6:00 बजे के करीब घर से पूजा करने जा रही हूं क्या कर निकली थी। उसके बाद देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा खोज शुरू की गई थी परंतु आज सुबह शीतल तालाब से उसके शव को एसडीआरएफ की टीम दुर्ग के द्वारा बाहर निकल गया। श्री धुन ने बताया कि किशोरी पढ़ाई कर रही थी तथा अपने पिता के साथ रहती थी। उसकी मां दूसरी का शादी कर उसे छोड़कर जा चुकी थी। मौत के कारण का जांच में खुलासा हो सकेगा।
जिला सेनानी एवं एसडीआरएफ दुर्गा प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर से तत्काल एस.डी.आर.एफ की टीम के डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव द्वारा बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम प्रभारी ईश्वर खरे
हेमराज, मोहन, दिलीप एवं भूपेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

