भाठागांव में खड़ी बस में लटकी मिली कंडक्टर की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

भाठागांव में खड़ी बस में लटकी मिली कंडक्टर की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 17 अक्टूबर 2026 । राजधानी रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर एक बस कंडक्टर का शव बस के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी वसीम खान के रूप में हुई है। वह आरबीएस में बस कंडक्टर था।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बस के अंदर वसीम का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

फिलहाल वसीम खान की मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हत्या के नजरिए से भी जांच कर रही है। मृतक को जानने वाले, स्टैंड के अन्य कंडक्टर, कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है।