रेलवे फाटक के नीचे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली, सिर पर चोट के निशान

रेलवे फाटक के नीचे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली, सिर पर चोट के निशान


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 04 जनवरी 2026 । रविवार सुबह राजधानी के मोवा फाटक के नीचे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के द्वारा मौका स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश के पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरीर में चोट के निशान, और सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। तड़के रेल लाइन से गुजरने वाले किसी ट्रेन से टकरा कर मौत की आशंका जताई गई है।

मौके पर पहुंची मोवा थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। पुलिस कांपा, ओर रेल लाइन से लगी बस्तियों में पूछताछ कर रही है। जिससे कि मृतक की पहचान की जा सके।