कुम्हारी में पिस्टल तान दुकानदार को लूट निकल भागा बाईकर, नाकाबंदी नाकाम पर सीसीटीवी में हुआ कैद

कुम्हारी में पिस्टल तान दुकानदार को लूट निकल भागा बाईकर, नाकाबंदी नाकाम पर सीसीटीवी में हुआ कैद


कुम्हारी में पिस्टल तान दुकानदार को लूट निकल भागा बाईकर, नाकाबंदी नाकाम पर सीसीटीवी में हुआ कैद

भिलाई नगर, 24 अक्टूबर। कुम्हारी की मोबाइल शाॅप पर ग्राहक बन पहुंचे एक युवक ने दुकानदार पर पिस्टल तान गल्ले में रखे रूपये लूट निकल गया है। घटना लगभग सवा 8 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी में कैद इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई है। समाचार लिखे जाने तक फरार लूट के आरोपी के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज करवा चौथ पूजन और व्रत के मद्देनजर शाम से ही जहां शहर में सड़कों पर चहल पहल जैसे ही कम हुई कुम्हारी स्टेशन के समीप स्थित जय योगेश्वर मोबाइल पाइंट पर एक युवक मुंह में रूमाल बांध बाइक से पहुंचा। शाॅप में मालिक मयूर टांक से उसने विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल देखे और एक 12 हजार का मोबाइल सलेक्ट कर मयूर को बिल बनाने कहा। जब मयूर बिल बना रहा था तभी आरोपी ने मयूर पर पिस्टल तान दी और गल्ला में रखा सारा नगद निकालने कहा। मयूर के मुताबिक गल्ला में लगभग 4 हजार रूपये थे जिसे लूटेरे ने अपनी जेब में रखा और पिस्टल बेल्ट के नीचे खोसते हुए बाइक स्टार्ट कर निकल गया। दुकान की सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दल बल सहित पहुंची लेकिन नाकाबंदी के बावजूद आरोपी निकलने में कामयाब हो गया।  फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।