प्रार्थी ही निकला हत्यारा, मां के साथ मिलकर की थी छोटे ने बड़े भाई की हत्या, अमलेश्वर पुलिस ने घटना के 17 दिन बाद किया मां बेटे को गिरफ्तार
दुर्ग 20 अगस्त । थाना अमलेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीकर मारपीट करने वाले पुत्र को छोटे भाई एवं मां के द्वारा गला घोट कर हत्या की गई थी दोनों ही आरोपियों के द्वारा इस हत्याकांड को सामान्य मौत दिखाने का प्रयास किया गया था घटना के 17 दिन बाद आरोपियों को अमलेश्वर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि हत्याकांड की रिपोर्ट भी आरोपी के द्वारा की गई थी।
एसडीओपी देवांश सिंह ठाकुर ने बताया कि 4 अगस्त को प्रार्थी सतीश ठाकुर पिता स्व.तुष लाल ठाकुर उम्र 19 साल निवासी ग्राम झीट ने आकर थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बडा भाई लोकेश्वर ठाकुर जो घर में सोया था 3 अगस्त की शाम को 07.00 बजे उसकी मां संतोषी ठाकुर घर आये। लोकेश्वर को चाय के लिये उठाये तो वह नही उठा आस पास के लोगो के बुलाकर देखने पर मरा पड था। रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में मर्ग क्रमांक 31/2022 धारा 174 जाफौ.कायम कर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई। 17 अगस्त को मृतक लोकेश्वर का पीएम रिपोर्ट मिलने पर डाक्टर ने अपने निष्कर्ष में मौत गला घोटने से होना लेख करने पर थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 114/2022 धारा 302 भादवि कायम किया गया। संदेह के आधार पर मृतक की मां संतोषी ठाकुर व भाई सतीश ठाकुर से पूछताछ किया गया जो पूछताछ करने पर दोनो बताये कि घटना दिनांक को लोकेश्वर प्रसाद शराब पीकर घर आया था । लगभग करीब 01.30 बजे आरोपिया खाना बनाने घर आई कुछ देर बाद आरोपी सतीश ठाकुर घर आया तो घर में मृतक लोकेश्वर ने आरोपिया को गाली गलौज मारपीट कर रहा था, खाना बनाने के बाद आरोपिया श्रीमती संतोषी बाई ठाकुर एवं सतीश ठाकुर खाना खा रहे थे तो मृतक लोकेश्वर सब्जी रखे कढ़ाई को आंगन मे फेक दिया और गाली गलौज करने लगा कि आरोपिया एवं मृतक के बीच झुमा झपटी मारपीट हुये आरोपिया ने मृतक के गले को पकड़कर जमीन मे गिरा दिया और गला को दबा दी । जिससे मृतक बेहोश होकर मर गया। डर के कारण आरोपिया संतोषी एवं सतीश ठाकुर के साथ मिलकर मृतक को उसके कमरा में लिटा दिये करीब 03.00 बजे घर के सामने दरवाजे मे ताला लगाकर खेत चले गये करीब 07.00 बजे शाम को घर वापस आये चाय बनाये और जानबुझ कर चाय पीने के लिये लोकेश्वर प्रसाद को उठाने का बहाना करते हुये हल्ला कर आस पास के लोगो को इकटठा कर लिये जो उसकी मृत्यु हो जाने से दुसरे दिन थाना रिपोर्ट लिखाने आये। आरोपिया श्रीमती संतोषी बाई ठाकुर तथा आरोपी सतीश ठाकुर ने मिलकर मृतक लोकेश्वर प्रसाद का गला दबाकर हत्या करना कबूल किये। जो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में निरीक्षक राजेंद्र यादव, उप निरीक्षक जे.पी.सिदार, उप निरी.विजय मिश्रा, प्रआर.सुनील वर्मा, आर.दुष्यंत भारती आर.झुमुक यादव का योगदान सराहनीय रहा।

