अनुसूचित जाति से कक्षा 3री के छात्र पर किए गए जातिगत उत्पीड़न व हत्या के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने दुर्ग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिलाई नगर 18 अगस्त । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ की दुर्ग शहर इकाई द्वारा “राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा में अनुसूचित जाति से आने वाले कक्षा तीसरी के छात्र “इंद्र मेघवाल” पर किए गए जातिगत उत्पीड़न व उसकी हत्या के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला दंडाधिकारी के माध्यम से आज कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर सौंपा व देश में छात्रों के साथ उन्ही के शिक्षण संस्थानों में हो रहे जातिगत उत्पीड़न, भेदभाव व हिंसा के विरुद्ध रोष जताया व डिप्टी कलेक्टर  जागेश्वर कौशल के समक्ष निम्नलिखित मांगे रखी गई ।  जिसमे-

1. इंद्र मेघवाल के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि ये इस तरह की जातीय भेदभावपूर्ण मानसिकता से ग्रसित लोगों के लिए उदाहरण बन पाए।

2. जातीय कारणों से किया गया शारीरिक अथवा मानसिक उत्पीड़न, हिंसा व हत्या जघन्य अपराधों की श्रेणी में लाई जाए व उसको लेकर सश्रम आजीवन कारावास  का प्रावधान किया जाए।

3. “रोहित एक्ट” त्वरित लागू किया जाए।

4. इस तरह के जातीय भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरुद्ध, विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों के स्तर पर ही “छात्र – पालक – शिक्षक” का एक प्रतिनिधि मंडल बनाकर निगरानी की जाए जिसकी रिपोर्टिंग जिला दंडाधिकारी के अधीन हो।

5. इस तरह के जातीय व नस्लीय भेदभाव परोसने वाले विद्यालयों व शिक्षकों पर तुरंत बंदी लगाई जाए।

6. विद्यालयों में छात्रों पर की जाने वाली किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा को भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध घोषित किया जाए।

ज्ञापन देने हेतु आइसा के छत्तीसगढ़ राज्य संयोजक डॉ. दीक्षित भीमगढ़े, राज्य कमेटी के सदस्य पवन व आदित्य एस कुमार, नगर इकाई के कार्यकारिणी सदस्य संतोष जोशी, किशन यादव व उमंग तिवारी, व भाकपा-माले राज्य समिति के सचिव बृजेंद्र तिवारी मौजूद थे।