सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर 4 पेट्रोल पंप के ठीक सामने मोबाइल लूटकर फरार हो रहे आरोपी को लोगों ने धर दबोचा, पीटा, किया पुलिस के सुपुर्द
भिलाई नगर 5 जुलाई । सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर चार स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने आज सुबह 7:15 बजे के करीब राह चलते व्यक्ति से मोबाइल लूटने का प्रयास करते हुए आरोपी को लोगों के द्वारा धर दबोचा गया। डायल 112 की टीम को बुलाकर के आरोपी को पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया । आरोपी बिना नंबर की बाइक को चला रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह 7:15 बजे के करीब व्यक्ति से आरोपी मोबाइल लूट कर भाग रहा था,सेंट्रल एवेन्यू ,सेक्टर 4 पेट्रोल के सामने सेक्टर 2 की तरफ भागते हुए आरोपी को लोगों के द्वारा पकड़ा गया, पूछताछ करने पर धरे गए आरोपी ने स्वयं को सुपेला निवासी होना बताया । जिस दुपहिया वाहन में सवार था कुछ वाहन में नंबर नंबर प्लेट नही था, आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में प्रयुक्त वाहन गाड़ी मेरी नही है। तब लोगों के द्वारा डायल 112 की टीम को जानकारी दी गई। 112 की पुलिस टीम एवं एंबुलेंस पहुंचा। लोगों की पिटाई से घायल आरोपी को डायल 112 की टीम द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाया गया।

