नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल



भिलाईनगर 25 सितंबर । नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि सुपेला क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग अपने परिजन के साथ 23 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग को रास्ते में आरोपी मासूम रंगारी ने पीछा करते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मासूम रंगारी(18वर्ष) को रेश्ने आवास सुपेला से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।