6 वर्षीय मासूम के साथ कूलर बनाने पहुंचे आरोपी ने किया घिनौना कृत्य, मां की रिपोर्ट पर से जामुल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सीख मासूम को घर पर ना छोड़े अकेला
भिलाई नगर 17 अप्रैल । जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कूलर बनाने पहुंचे व्यक्ति के द्वारा घर पर 6 वर्षीय मासूम को अकेला पाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया । इस दौरान बच्चे द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां पहुंच गई जिस पर आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया। कल देर शाम को की गई रिपोर्ट पर से आज जामुन पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी जामुल गौरव पांडे ने बताया कि 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला के द्वारा घर पर कूलर की मरम्मत करने के लिए कूलर बनाने वाले को बुलाया गया था। कल दोपहर को करीबन 1:45 बजे कूलर बनाने वाला रोनी सिंह उर्फ रोनी नेपाली पिता मोहन सिंह 24 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र महिला के घर पर कल दोपहर पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने नेपाली ने महिला को कुछ सामान लाने के लिए कहा इस पर महिला अपने 6 वर्षीय मासूम बच्चों को घर पर अकेला छोड़ कर सामान लाने जाने लगी । घर पर अकेले बच्चे को पाकर आरोपी रोने नेपाली की नियत खराब हो गई और उसके द्वारा बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया गया । जिस पर बच्चे ने शोर मचाया बच्चे की आवाज सुनकर मां घर पर पहुंच गई और उसके द्वारा इस घिनौनी हरकत को करते हुए आरोपी को देख लिया इसके पश्चात आरोपी फरार हो गया देर शाम को महिला के द्वारा अपने पति के साथ जामुल थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से जामुल पुलिस के द्वारा आरोपी रोनी सिंह उर्फ रोनी नेपाली के खिलाफ भादवि की धारा 377, 511, 6 सीएचएल के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था । आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है पुलिस ने बताया कि इस मामले में मासूम बालक के द्वारा आपबीती का उल्लेख किया है।

