रिसाली मार्केट स्थित कपड़ा दुकान में कार घुसाने के आरोपी धरे गए, जैन परिवार की हत्या का किया था प्रयास, लेन-देन का था पुराना मामला

रिसाली मार्केट स्थित कपड़ा दुकान में कार घुसाने के आरोपी धरे गए, जैन परिवार की हत्या का किया था प्रयास, लेन-देन का था पुराना मामला


रिसाली मार्केट स्थित कपड़ा दुकान में कार घुसाने के आरोपी धरे गए, जैन परिवार की हत्या का किया था प्रयास, लेन-देन का था पुराना मामला

भिलाई नगर 16 जून । बीएसपी मार्केट रिसाली में कल रात को लेनदेन विवाद पर से दुकान के अंदर बलात गाड़ी घुसा कर जैन परिवार की हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपी विनोद पांडे एवं उसके सहयोगी चुम्मन साहू को नेवाई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार जैन 65 वर्ष शाप नंबर 12-13/सी सचिन वूलन एंड टैक्सटाइल बीएसपी मार्केट रिसाली भिलाई में रहते हैं उनकी , कपड़ा दुकान का व्यवसाय है। दुकान में ही राकेश का घर है ।  जैन मंदिर पारस धाम रिसाली निवासी विनोद पाण्डेय के साथ जमीन लेने देन हुआ था। उसी बात को लेकर विनोद पाण्डेय  कई दिनों से पैसा दो कहकर जान से मारने की धमकी दे रहा है । 14 जून को रात को विनोद ने राकेश जैन को फोन में जान से मारने की धमकी दिया था। कल रात्रि करीब 08:40 बजे राकेश जैन परिवार के साथ अपने दुकान में बैठा था। पोता दक्ष जैन और पड़ोसी आनंद कोचर का लड़का हित कोचर दोनों राकेश के घर के सामने खेल रहे थे । तभी विनोद पाण्डेय और उसका साथी चुम्मन साहू दोनों अपनी कार इको स्पोर्ट्स क्रमांक सीजी 07 बी वाय 2514 से तेज रफ्तार से राकेश जैन के घर के सामने आए और  पोता व आनंद कोचर के लड़का को जान से मारने की नियत से उनके ऊपर कार को चढाने लगा । तब दोनों बच्चे भाग कर अपनी जान बचाये इतने में विनोद पाण्डेय और चुम्मन दोनों  दुकान के कांच को तोड़ते हुए  कार को राकेश जैन के दुकान अंदर घुसा कर  सभी के ऊपर चढ़ा कर  लोगों की हत्या करने की कोशिश की है । तब सभी लोग भाग कर अपनी जान बचाये फिर विनोद पाण्डेय और चुम्मन साहू दोनों कार से उतर कर राकेश एवं उनके बेटा पुनित कुमार जैन के साथ हाथ मुक्का और डंडे से मारपीट किए। जिसे आसपास वाले देखकर दौड़ कर आकर बीच बचाओ किए और हम लोगों की जान बचाये तब वे दोनों वहां से भाग गए मारपीट से राकेश जैन के दाहिने हाथ, कमर, दाहिने आंख के पास तथा पुनित के गर्दन, सीने, गाल में दाहिने तरफ, कमर में चोट लगी है।  दुकान के अंदर गाड़ी घुसाने से  दुकान का कांच टूट गया है । राकेश जैन की रिपोर्ट पर से निवाई पुलिस के द्वारा आरोपी विनोद पांडे एवं चुम्मन साहू के खिलाफ 307-IPC, 34-IPC, 427-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा दोनों ही आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के प्रयास में इस्तेमाल उनकी कार भी जप्त कर ली गई है।