*थैला में शराब की बोतलें भर स्टेशन चौराहा पर बेच रहा था आरोपी, पुलिस पहुंचते ही भागे खरीददार*

*थैला में शराब की बोतलें भर स्टेशन चौराहा पर बेच रहा था आरोपी, पुलिस पहुंचते ही भागे खरीददार*


थैला में शराब की बोतलें भर स्टेशन चौराहा पर बेच रहा था आरोपी, पुलिस पहुंचते ही भागे खरीददार

भिलाई नगर, 13 जनवरी। स्टेशन चौराहा कुम्हारी में थैले में शराब की बोतलें रख बेच रहे आरोपी को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर खरीददारों की भी खासी भीड़ थी जो कि पुलिस टीम को देखते ही निकल भागने में सफल रही। इस मामले में आरोपी 52 वर्षीय हरिनाथ यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 34(1) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति थैले में शराब लेकर स्टेशन चौक पर बेच रहा है और खरीददारों की वहां भीड़ भी है। तत्काल थाना से मौके पर पेट्रोलिंग टीम जैसे ही पहुँची लोग भागने लगे। अवैध शराब बेच रहे आरोपी हरिनाथ यादव पिता बिन्द्रा प्रसाद यादव निवासी गैंग खोली, स्टेशन चौक कुम्हारी को दौडा़ कर पकड़ लिया गया। उससे थैला में रखी 14 पौवा देशी मसाला मदिरा और नगद 1 हजार 790 रूपये जब्त हुए। जब्त शराब में से सीलबंद 4 पौवा पृथक से निकाल कर परीक्षण हेतु भेजा गया है।