सरेराह घातक हथियार लहराते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, वैशाली नगर पुलिस की कार्यवाही

सरेराह घातक हथियार लहराते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, वैशाली नगर पुलिस की कार्यवाही


भिलाई नगर 31 मार्च। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 दिन पूर्व रामनगर मुक्तिधाम तालाब रोड पर हथियार लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपों को वैशाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति राम नगर मुक्तिधाम तालाब के पास अपने हाथ में लोहे का बंडा (दाब) रखकर लहराहा रहा हैं व आने जाने वाले को डरा धमका रहा है त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुँचे जहा एक व्यक्ति हाथ में लोहे का दाब चापड़ रखकर लहरा रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने आदित्य यादव उर्फ डम्पी पिता सुरेन्द्रनाथ यादव उम्र 20 वर्ष साकिन संग्राम चौक केम्प 1 निवासी बताया । जिसे हिरासत में लिया गया। थाना वैशाली नगर में अपक्र0-76/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, उनि० घनश्याम सिंह नेताम, आरक्षक 1566 आवेश सिद्धिकी, आरक्षक 362 नितेश पाण्डेय, आरक्षक 954 जितेन्द्र सिंह, आरक्षक 494 भूपेन्द्र बघेल की सरहानीय भूमिका रही।