सूने घर से ताला तोड़कर साढे लाख नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के रुपए छिपा कर रखने वाली आरोपी की मां भी पकड़ी गई दुर्ग पुलिस की कार्यवाही


सूने घर से ताला तोड़कर साढे लाख नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के रुपए छिपा कर रखने वाली आरोपी की मां भी पकड़ी गई दुर्ग पुलिस की कार्यवाही

दुर्ग 23 अप्रैल । चौकी पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा सुने मकान में चोरी करने वाले अभ्यस्त चोर दीपक उर्फ विक्की भारती को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल है। आरोपी के कब्जे से चांदी की प्लेट एवं नगदी रकम 2 लाख 5 हजार रूपये बरामद किया गया है। चोरी की रकम को छुपाकर रखने वाली आरोपी की मां लता भारती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

प्रार्थी अखिलेश मिश्रा निवासी वार्ड क्रमांक 41 कसारीडीह दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 अप्रैल को सुबह यह अपने निवास स्थल में पोते के मुंडन संस्कार कार्यक्रम रखा था तथा रात्रि में भोजन व्यवस्था वृन्दावन रेस्टोरेंट शिवनाथ नदी के पास आयोजित किया था। घर में आये मेहमानों एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ शाम करीबन 07:15 बजे वृन्दावन रेस्टोरेंट पार्टी के लिये घर में ताला लगाकर गये थे । पार्टी मनाकर करीबन 00.15 बजे वापस घर आया तो देखा मेन गेट का ताला लगा हुआ था ।

लेकिन अंदर दरवाजा का ताला लगे कुंडी टूटा हुआ, अंदर प्रवेश कर देखे तो आफिस में स्थित टेबल बाये दराज में रखे 500-500 रूपये के बंडल करीब 5,50,000/- रूपये एवं नया नोट 10 रूपये, 20 रूपये, 50 रूपये, 100 रूपये के नोट 1,00,000/- रूपये जुमला करीब 6,50,000/- रूपये नहीं थे। कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में घर के दरवाजे का ताला एवं कुंडी तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर दराज में रखे नगदी रकम 6,50,000/- रूपये लगभग को चोरी कर भाग गया है । रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।  अभियान कार्यवाही के दौरान संदेही दीपक उर्फ विक्की भारती पिता हरीश भारती उम्र 25 साल निवासी प्रतिमा चौहान के घर के पीछे केलाबाड़ी चौकी पद्मनाभपुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि यह दिनांक घटना 14, 15.04.2022 के दरम्यानी रात्रि में प्रार्थी अखिलेश मिश्रा के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दराज में रखे 6.50 लाख रूपये एवं पूजा स्थल से चांदी की प्लेट चोरी करना बताये।

आरोपी दीपक भारती उर्फ विक्की के कब्जे से चोरी की रकम 1,40,000/- रूपये एवं चांदी की प्लेट तथा मुख्य आरोपी दीपक उर्फ विक्की भारती द्वारा चोरी रकम में से 65,000/- रूपये को श्रीमती लता भारती को छुपाकर रखने हेतु दिया था जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया के विरुद्ध धारा 414, 34 भा. द.वि. अपराध साबित होने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी वैभव बैंकर , उप निरीक्षक धरम मंडावी, उप निरीक्षक चित्रलेखा शर्मा, प्र. आर. शिव कुमार दुबे, चन्द्रशेखर बंजीर एवं सिविल टीम आर. जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, किशोर सोनी, धीरेन्द्र यादव, तिलेश्वर राठौर, चित्रसेन साहू, बालमुकुंद साहू, फारूख खान का योगदान सराहनीय रहा।