BSP के माइंस कंट्रोलर के घर से स्वर्ण आभूषण एवं मोबाइल चोरी के आरोपी धरे गए

BSP के माइंस कंट्रोलर के घर से स्वर्ण आभूषण एवं मोबाइल चोरी के आरोपी धरे गए


🛑 39 अप एवं 200 सीसी टीवी कैमरे से 24 घंटे के भीतर पकड़े गए आरोपी

दुर्ग 9 जून। गृह प्रवेश के पहले दिन बीएसपी के माइंस कंट्रोलर के घर से सोने के आभुषण एवं मोबाईल चोरी के आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया। थाना उतई पुलिस द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपियों को नेवई से गिरफ्तार किया गया। सोने के आभुषण एवं मोबाईल को बेंचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।त्रिनयन एप एवं सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से चोर पकड़े गये। पूर्व में भी चोरी के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 7 जून को प्रार्थी शशी कुमार उपाध्याय* निवासी उमरपोटी थाना उतई के घर पर गृह प्रवेश की पूजा संपन्न होने के बाद रात में सभी रुके थे। 6 – 7 जून की दरमियानी रात्रि चोरी होने पर*थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 331(4), 305(2) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नकबजनी के आरोपियों की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। एवं घटना स्थल तथा उमरपोटी व नेवई क्षेत्र में लगे करीबन 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। जिस पर *संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम 01. अमित पाण्डेय* पिता अनिल पाण्डेय उम्र 28 वर्ष 02. गौरव यादव उर्फ आसू पिता रामनेत यादव उम्र 19 वर्ष 03. सुमीत पाल पिता गौतम पाल उम्र 27 वर्ष एवं एक अन्य अपचारी बालक सभी निवासी स्टेशन मरोदा एचएससीएल कालोनी दुर्गा मंदिर थाना नेवई जिला दुर्ग 04. सलमान कुरैशी पिता गुलाब कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी आशा नगर वार्ड 21 रेवाडीह राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताये जिसे कड़ाई से *पुछताछ करने पर घटना को प्रार्थी के मकान से सोने के आभुषण एवं 03 नग मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये। चोरी गये उक्त मशरूका सोने के आभुषण गले का हार कीमती 2,00,000 रू0 एवं 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 3,17,000 रू0 को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। 8 जून को सभी आरोपी एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त समस्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक विपिन रंगारी, सहायक उप निरीक्षक नेमन सिंह साहू, प्र0आर0 महेश देवांगन, आरक्षक दुष्यंत लहरे, राजीव दुबे एवं छगन साहू तथा एसीसीयू के सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्र0आर0 मेघराज चेलक, आर0 अजय ढीमर, राजकुमार चन्द्रा, अश्वनी यदु, चित्रसेन साहू की सराहनीय भूमिका रही है।