भिलाई नगर, 8 अक्टूबर। नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे उससे दुष्कर्म करने वाला आरोपी 14 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढा़ है। घटना के बाद वह लगातार घर से भाग पुलिस को चकमा दे रहा था मगर कल रात उसे सुपेला पुलिस ने धरदबोचा है।
इस घटना की शिकायत मिलने पर जब सुपेला पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह चकमा दे घर से भाग गया था। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को नाबालिग जब शाम 7 बजे दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी तभी संजय नगर सुपेला निवासी सोनू उर्फ छोटू बांधे (26 वर्ष) उसे लोहिया पेट्रोल पंप के पीछे सुनसान जगह पर ले जा जबरदस्ती रेप किया। आरोपी ने लड़की को धमकी दिया कि वह किसी को कुछ बताएगी तो जान से मार देगा। पीड़िता वहां से रोते हुए घर आई और परिजनों को पूरी सच्चाई बताई। मां बाप ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी सोनू को जैसे ही पता चला कि लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वह घर से भाग गया। उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने सोनू के रिश्तेदारों से भी पूछताछ करती रही। जैसे ही पुलिस उसके ठिकाने पर जाती, वह दूसरी जगह भाग जाता था। जगह बदल बदल कर इधर उधर छिपा था। 7 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू अपने घर में देखा गया है, पुलिस ने बिना देरी किए घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

