होटल राजश्री में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को इलाहाबाद में पकड़ा दुर्ग पुलिस ने, विगत 2 माह से था फरार

होटल राजश्री में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को इलाहाबाद में पकड़ा दुर्ग पुलिस ने, विगत 2 माह से था फरार


होटल राजश्री में देह व्यापार कराने वाले आरोपी को इलाहाबाद में पकड़ा दुर्ग पुलिस ने, विगत 2 माह से था फरार

भिलाई नगर 3 सितंबर । होटल राजश्री में स्पा की आड़ में देह व्यापार के मामले में फरार आरोपी मोहम्मद शाहिद को ईलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया। दो महिलाओं सहित होटल का मालिक मनीष सिंह पूर्व में गिरफ्तार हुए थे।

सुपेला पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को नेहरू नगर चौक के पास स्थित होटल राजश्री में स्पा की आड़ में देह व्यापार कराये जाने की सूचना पर पुलिस पार्टी ने रेड कार्यवाही किया था। उक्त कार्यवाही के दौरान होटल का संचालक मनीष सिंह और लखनऊ तथा कलकत्ता से देह व्यापार के लिए लाई हुई लड़कियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। जोबथाना सुपेला के अपराध क्रमांक 527/2021 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया था। जो वर्तमान में दुर्ग केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है। मामले का अन्य अरोपी मोहम्मद शाहिद पिता मोहम्मद अकरम 28 वर्ष मकान नंबर 621कटेहरा दरियाबाग इलाहाबाद जिस पर लड़कियों को बाहर राज्य से बुलाकर देह व्यापार कराने का आरोप था और जो होटल का मुलाजिम था। कार्यवाही के दौरान मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सुपेला थाने की पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में ईलाहाबाद भेजा गया था। काफी प्रयास के बाद उसे ईलाहाबाद में पकड़ा जाया जा सका। सुपेला पुलिस टीम के द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर दुर्ग लाया गया। संबंधित मामले में उसे गिरफ्तार कर आज रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही के बाद दुर्ग पुलिस लगातार स्पा का काम करने वालो पर कड़ी निगाह रखी हुई है। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन कल भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक  आर के जोशी के मार्गदर्शन में विभिन्न पुलिस टीमों के द्वारा शहर के सभी 16 स्पा सेंटरों में दबिश देकर चेकिंग कार्यवाही की गई थी।