भिलाई नगर 17 नवंबर । छावनी पुलिस की तत्परता से हत्या के आरोपी घटना के कुछ ही समय के भीतर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियो विजय मारकण्डेय उर्फ जय पिता लहाराम मारकण्डेय निवासी राजीव नगर जैतखाम के सामने भिलाई एवं एक नाबालिक बालक भी शामिल .
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान के पीछे करिया तालाब के पास कैम्प 01 भिलाई मे 16 नवंबर को हुई हत्या के आरोपी के संबंध में मुखबिर सूचना मिली कि जय नामक व्यक्ति एक अन्य लड़के के साथ हत्या के आरोपी होने की डर से ट्रेन मे बैठकर डोंगरगढ जाने हेतु ट्रेन का इंतजार कर रहे है। रेल्वे स्टेशन पावर हाऊस भिलाई मे बैठने की सूचना पर रेल्वे स्टेशन पावर हाऊस भिलाई मे घेराबंदी कर किया गया। विजय मारकण्डेय उर्फ जय पिता लहाराम मारकण्डेय निवासी राजीव नगर, मानिक होटल, जैतखाम के सामने भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दूसरा लडका नाबालिक होना पाया गया जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि 16 नवंबर की रात्रि के समय अचानक वाद विवाद होने पर रोहित को मोटर सायकल मे मोबाईल के बहाने बैठाकर करिया तालाब के पास ले जाकर धारदार चाकु से मार कर हत्या की थी । थाना छावनी के अपराध क्रमांक 546/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का आरोपी होने से गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त अपराध मे छावनी पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता के कारण घटना के कुछ ही समय के भीतर आरोपियो को धर दबोचा गया ।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक वरूण देवता , प्र.आर. आनंद तिवारी, आरक्षक त्रिलोकनाथ भाटी, भागवत साहू, धर्मेन्द्र सिंह, महताब की सराहनीय भूमिका रही है ।

