सरपंच पति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सरपंच पति ने अवैध कब्जा करने से रोका था आरोपी को, जनहित में किया गया कार्य ही बना हत्या का कारण
दुर्ग 4 अगस्त । लिटिया-सेमरिया चौकी अंतर्गत आज ग्राम डोड़की सरपंच के पति की हत्या का आरोपी आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के द्वारा सरपंच पति को नदी में डूबा डूबा कर कल मारा गया था। सरपंच पति के द्वारा आरोपी कमलेश्वर पटेल को अवैध कब्जा करने से रोका गया था।
गौरतलब हो कि ग्राम डोड़की और शिवकोकड़ी के सरपंच के पति कौशल निषाद (55 वर्ष) कल सुबह 9 बजे नहाने जाने की जानकारी अपनी पत्नी को देखकर निकले थे। 3 घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों परेशान हो गए थे । कौशल निषाद की तलाश में परिजन आमनेर नदी किनारे चले गए । दोपहर 12 बजे .घर वालों ने जाकर देखा तो उनका कपड़ा और चप्पल नदी किनारे पर रखा हुआ है । लेकिन कौशल निषाद दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे थे । इसकी जानकारी परिवार वालों ने गांव वालों और पुलिस को दी । .इसके बाद पुलिस एवं ग्रामीणों के द्वारा कौशल निषाद की खोजबीन शुरु की गई । .पुलिस की मदद से गोताखोर व गांव वाले नदी में उतरे और लगभग 5 घंटे के खोज के बाद कौशल निषाद का शव देर शाम को निकाला गया था।
इस संबंध में लिटिया सेमरिया चौकी प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि सरपंच पति कौशल निषाद के द्वारा गांव के ही युवक कमलेश्वर पटेल को अवैध कब्जा करने से रोका गया था। कमलेश्वर के द्वारा गांव की जमीन में अवैध कब्जा करके दुकान बढ़ाने का प्रयास किया गया था परंतु सरपंच पति के द्वारा उसकी इस मंशा को पूरा होने नहीं दिया गया था इससे क्रोधित होकर आरोपी ने कल नदी में नहाने गए सरपंच पति को डूबा डूबा कर मार दिया था । आरोपी के द्वारा अपना गुनाह पुलिस के समक्ष कबूल किया गया। सरपंच ग्राम शिवकोकड़ी श्रीमती बीना निषाद 50 वर्ष की रिपोर्ट पर से आरोपी कमलेश्वर पटेल के खिलाफ धारा 201 302 के तहत कार्यवाही की गई है।

