*रंजिशवश ईंट से पिता-पुत्र और दादा को मार भाग निकला आरोपी*

*रंजिशवश ईंट से पिता-पुत्र और दादा को मार भाग निकला आरोपी*


रंजिशवश ईंट से पिता-पुत्र और दादा को मार भाग निकला आरोपी 

भिलाई नगर, 10 फरवरी। कल शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने मारपीट करते हुए लड़के, उसके पिता और दादा को ईंट से मार तीनों को चोट पहुंचायी है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी गोपाल सोलंकी पिता शिवा सोलंकी के खिलाफ बुधवार की रात धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 

भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि ग्राम दादर निवासी प्रहलाद लहरे (48 वर्ष) नगर निगम चरोदा में राजस्व विभाग में पदस्थ हैं। कल शाम साढ़े 5 बजे वो अपनी परीचित प्रीती देशलहरे को बस स्टेण्ड चरोदा से लेकर घर दादर पहुंचे तो देखा कि मोहल्ले का गोपाल सोलंकी उनके छोटे बेटे उमेश को पुरानी रंजिश को लेकर गालियाँ देते हुए मारपीट कर रहा है। जब प्रहलाद उसे रोकने गए तो गोपाल ने हाथ में रखे ईंट से उनकी आंख के ऊपर और सिर के पीछे मार दिया। प्रहलाद के पिता रोम लाल लहरे हो हल्ला सुन कर बीच बचाव करने आए तो उन्हे भी ईट से दाहिने हाथ में मार दिया। पडो़सियों के बीचबचाव पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से भाग निकला। प्रहलाद की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।