भिलाई नगर 1 जुलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर ब्लास्ट फर्नेस विभाग के पीछे चोरी के नियत से घुसे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बिजली के तार को जिस दौरान काट रहा था उसे समय तार के माध्यम से विद्युत प्रभावित हो रहा था। सूचना पर से भट्टी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
भट्टी थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि घटना संभवत बीती रात की है। चोरी करने की नीयत से बीती रात्रि भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर चोर घुसा था। ब्लास्ट फर्नेस के पीछे बने विद्युत सब स्टेशन में चोर द्वारा विद्युत तार को काटने का प्रयास किया गया। इस दौरान उसे करंट लग गया । करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई घटना की सूचना आईआर विभाग की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

