TET 2022 : व्यापम ने बढ़ाई लास्ट डेट, जानें क्यों लिया गया यह फैसला, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की जानें लास्ट डेट

TET 2022 : व्यापम ने बढ़ाई लास्ट डेट, जानें क्यों लिया गया यह फैसला, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की जानें लास्ट डेट



रायपुर, 8 सितंबर। जिन्होंने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2022) का फॉर्म नहीं भरा हैं उनके लिए राहत भरी खबर है, दरअसल आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार तारीख को बढा़ दिया गया है। व्यापम ने आवेदन संबंधी नया आदेश जारी कर दिया है। टीईटी 2022 (TET 2022) की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ाकर अब 10 सितंबर 22 कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर को ही किया जाएगा। पहले 6 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तारीख निर्धारित थी।