सिम पोर्ट करने के नाम पर टेलीकम्युनिकेशन कर्मचारियों ने की धोखाधड़ी

सिम पोर्ट करने के नाम पर टेलीकम्युनिकेशन कर्मचारियों ने की धोखाधड़ी


,

🛑 दो आरोपियों के खिलाफ जामुल थाने में मामला दर्ज

भिलाई नगर 07 जून । जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिम पोर्ट करने के नाम पर आधार कार्ड के आधार पर एक के स्थान पर दो सिम अलॉट कराकर ग्राम कुरूद निवासी युवक के साथ धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर से जामुल पुलिस के द्वारा दोनों टेलीकम्युनिकेशन कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
जामुल पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आशीष चतुर्वेदी निवासी कुरूद भाठापारा साडा कुंआ के पास रहता है। जिओ एवं एयरटेल कंपनी के मोनेन्द्र यादव और सीता देवी यादव जो कि मोहल्ले में घुम घुम कर सीम पोर्ट करते है और नया सीम मांगने पर आधार कार्ड से उपलब्ध कराते थे। 16 जनवरी 2023 के सुबह करीब 10 बजे आशीष चतुर्वेदी के घर आये और पूछे कि सीम पोट कराना है। आशीष के मामा के लड़के संदीप बंजारे ने वोडाफोन आडिया का सीम एयरटेल में पोट करना चाहता था। संदीप बंजारे नाबालिक था इसलिए मोनेन्द्र यादव ने आशीष चतुर्वेदी का आधार कार्ड उपलब्ध कराने कहा। थम इम्प्रेशन लेकर वोडाफोन आडिया सीम को एयरटेल सीम में पोट किया तथा उसी दौरान थम इम्प्रेशन ठीक से नहीं हुआ है कहकर दो बार थम इम्प्रेशन लिया और दो दो बार आशीष का फोटो व आधार कार्ड का फोटो लिया और तीन दिन बाद सीम मिल जायेगा बताया था। परंतु मोनेन्द्र यादव एवं सीता देवी ने मामा के लड़के को सीम दिये या नहीं आशीष को कोई जानकारी नहीं थी । 6 जून 2025 को साइबर पुलिस के द्वारा आशीष को जानकारी दी कि उसके नाम से दो सीम एलाट कराकर मोनेन्द्र यादव एवं सीता देवी ने धोखाधड़ी कर बेईमानी से किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिये है । आशीष चतुर्वेदी की शिकायत पर से मोनेन्द्र यादव एवं सीता देवी के विरूद्ध रिपोर्ट पर से प्रथम दृष्टया धारा 420, 419 भा द वि के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विेवेचना में लिया गया।