भिलाई नगर 8 सितंबर । शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट थॉमस महाविद्यालय के बी.एड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शिक्षक के सम्मान में शिक्षक दिवस उत्साह एवम् उल्लास से मनाया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रार्थना से किया गया जिसमे प्राध्यापक संतोष यादव की भूमिका प्रमुख रहीI तत्पश्चात प्राचार्य, विभागाध्यक्ष एवम् सभी प्राध्यापको द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया I स्वागत भाषण बी.एड प्रथम वर्ष की छात्रा स्तुति हरिहरनो द्वारा किया गया I महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.जी. रोइमोन द्वारा आशीर्वचन दिया गया एवम् उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षक के क्या गुण होनी चाहिए इस पर प्रकाश डाला I कार्यक्रम में बी.एड की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनुपम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर पी.पी.टी प्रेजेंटेशन दिया I बी.एड. के प्रथम एवम् तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सुंदर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई I बी.एड. की तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर की प्रशिक्षणार्थियों मधु स्मिता एवम् परिना जॉर्ज ने गीत प्रस्तुत किया I सुमित तिर्की के द्वारा कविता प्रस्तुत की गई I शिक्षकों हेतु म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन किया I बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शीजा थॉमस ने कार्यक्रम की सराहना की एवं छात्रों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी I सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी डॉ.रीमा देवांगन ने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अच्छे शिक्षक में क्या गुण होने चाहिए इस बात पर प्रकाश डाला I धन्यवाद ज्ञापन मेरीना एलिजर ने दिया I कार्यक्रम का संचालन जूली मिंज एवम् नीता सोनबेर ने किया I

