भिलाई नगर 29 मार्च । शिक्षा विभाग एवं विभा फाउंडेशन के द्वारा विशिष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार समारोह का 28 मार्च को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के चयनित 25 शिक्षक एवं 50 सी. ए .सी. सभी को सम्मानित किया गया। जिसमे पाटन विकासखंड से शास. प्राथमिक शाला स्टोर पारा पुरेना वार्ड 38 से चयनित श्रीमती हेमलता मढ़रिया ( प्रधान पाठक ) को शाला प्रबंधन समिति एवं शाला परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई दी गई है।

