जिले में 4 अक्टूबर को कोविड-19 के 70 हजार डोज लगाने का लक्ष्य, समीपस्थ टीकाकरण केंद्र पहुंचने की नागरिकों से अपील

जिले में 4 अक्टूबर को कोविड-19 के 70 हजार डोज लगाने का लक्ष्य, समीपस्थ टीकाकरण केंद्र पहुंचने की नागरिकों से अपील


जिले में 4 अक्टूबर को कोविड-19 के 70 हजार डोज लगाने का लक्ष्य, समीपस्थ टीकाकरण केंद्र पहुंचने की नागरिकों से अपील

दुर्ग 2 अक्टूबर । जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव गांधी जयंती के अवसर पर 4 अक्टूबर को कोविड-19 महामारी से सुरक्षा एवं बचाव इस को ध्यान में रखते हुए विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया है । एक ही दिन में  70000 डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के नागरिकों को इस महामारी से बचाने के लिए सभी टीकाकरण केंद्रों में यह वैक्सीन लगाई जाएगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सीबीएस बंजारे ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए राज्य टीकाकरण विभाग के द्वारा दुर्ग जिले को 4 अक्टूबर को 56 हजार वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले को 80000 कोविड-19 की डोज उपलब्ध कराई गई है। परंतु जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य द्वारा दिए गए लक्ष्य के एवज में बढ़ाकर 70000 डोज लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले के सभी नगरीय निकायों ग्राम पंचायतों जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। डॉ बंजारे ने बताया कि 4 अक्टूबर को जिले में लगभग 250 टीकाकरण केंद्रों में या टीके लगाए जाएंगे । इसके लिए सभी केंद्रों में वैक्सीनेटर की उपलब्धता की भी व्यवस्था कर दी गई है । डॉ बंजारे ने बताया कि 18 प्लस एवं 45 प्लस के सभी नागरिकों को प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जाएगी । डॉ बंजारे ने नागरिकों से अपील की है कि इस महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए अपने अपने घर के समीपस्थ टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर अवश्य ही वैक्सीन लगवाए एवं अन्य नागरिकों को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें।