खारून नदी पुल पर टैंकर पलटा, एनएच-53 पर लगा लंबा जाम; ट्रैफिक डायवर्ट

खारून नदी पुल पर टैंकर पलटा, एनएच-53 पर लगा लंबा जाम; ट्रैफिक डायवर्ट



सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 03 मार्च 2026। कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर खारून नदी पुल शुरू होते ही एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे नेशनल हाईवे-53 पर दुर्ग से रायपुर की दिशा में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद से करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। बीते चार दिनों में इस स्थान पर टैंकर पलटने की यह दूसरी घटना है।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि रात्रि करीब 9:00 बजे National Highway 53 पर खारून नदी पुल के पास टैंकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात सामान्य करने के प्रयास शुरू किए। उन्होंने बताया कि स्थिति को पूरी तरह सामान्य होने में लगभग एक घंटा और लग सकता है।


ट्रैफिक डायवर्ट किया गया


जाम की स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से यातायात डायवर्ट किया है। अंजोरा, सिरसा गेट और कुम्हारी टोल प्लाजा मार्ग से वाहनों को मोड़ा जा रहा है ताकि दबाव कम किया जा सके।
पुलिस द्वारा क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से पलटे टैंकर को हटाने की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।