भिलाई नगर 1 नवंबर । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेवानिवृत्त बुजुर्ग कल रात को 8:45 बजे के लगभग खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे एवं मोबाइल पर बात कर रहे थे इसी दौरान नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरा हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया । देर रात की गई रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। प्रार्थी जले सिंह 65 वर्ष सेक्टर 09 क्वाटर नं. 01 ए सड़क 30 मे परिवार के साथ रहते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी है। कल 31 अक्टूबर को रात्रि करीबन 08.45 बजे खाना खाकर अपने घर के बाहर सड़क 30 मे टहलते हुये अपने मोबाईल से बातचीत कर रहे थे | पीछे से एक मोटर सायकल सवार नजदीक आकर अपने मोटर सायकल को धीरे कर हांथ मे पकड़े मोबाईल को लुटकर भाग गया | मोटर सायकल बिना नंबर का तथा काला रंग का बजाज पल्सर था | लुट करने वाला आरोपी जैकेट एवं जींस पहना हुआ था मुंह मे काले रंग का गमछा लपेटा हुआ था | बुजुर्ग का मोबाईल सैमसंग गैलेक्सी एम.21 कंपनी का है जिसमे एमटीएनएल. एवं जियो का सिम लगा है। घटना के संबंध मे बेटा सुनील कुमार एवं बेटे के दोस्त गोविंद टिकरिहा को बताकर लुट करने वाले का पता तलाश किये पता नही चलने पर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा नकाबपोश लुटेरे के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

