हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टेबल टेनिस (महिला) एवं शतरंज (पुरूष) टीम अंतर विश्वविद्यालय इन प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
दुर्ग 7 दिसंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टेबल टेनिस (महिला) और शतरंज (पुरूष) टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। टेबल टेनिस (महिला) प्रतियोगिता राॅयल ग्लोबल विश्वविद्यालय, गोहाटी (असम) में और शतरंज (पुरूष) फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालासोर (ओडिसा) में 5 से 8 दिसंबर तक आयोजित है। टेबल टेनीस (महिला) टीम के कोच देवेन्द्र दास व मैनेजर सुश्री मौसमी ठाकुर तथा शतरंज (पुरूष) टीम के मैनेजर डाॅ. मुन्नालाल नंदेश्वर डोगरगढ़ महाविद्यालय व कोच खिलेश वर्मा है। विश्वविद्यालय की ओर से सभी खिलाड़ियों कोच एवं मैनेजरों को कीट प्रदान किया गया। प्रस्थान के पूर्व कुलपति डाॅ. अरूणा पल्टा ने विश्वविद्यालय के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान कर विजयी होने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल संचालक डाॅ. डी. के. नामदेव, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, डाॅ. राजमणि पटेल, डाॅ. सुमीत अग्रवाल, हिमांशु शेखर मण्डावी एवं राजेश चौहान उपस्थित रहेे।

